चित्तौड़गढ़। जिले की जिला विशेष टीम (डी.एस.टी.) ने लगातार अपराधियों पर निगरानी रखते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी रोशन मीणा को महेशपुरम भंडारिया रोड से पकड़कर सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस को सौंपा। आरोपी भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों और जिला विशेष टीम को निर्देशित किया गया था। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम ने पिछले तीन साल से फरार 29 वर्षीय रोशन पुत्र बगदीराम मीणा, निवासी टाई थाना सदर निम्बाहेडा, जिला चित्तौड़गढ़ को कानिस्टेबल विजय की सूचना पर टीम के अन्य सदस्यों भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाल और विक्रम सिंह के साथ महेशपुरम भंडारिया रोड से डिटेन कर गिरफ्तार किया।