BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     KHABAR : गांव के इकलौते खेल मैदान पर कब्जे का आरोप,.. <<     KHABAR : लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं 80.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी,.. <<     KHABAR : पात्र होने के बावजूद नहीं मिला.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग.. <<     बाबा महाकाल के दरबार में अनोखी आस्था,जबलपुर.. <<     NEWS : नगरीय विकास कर के नाम पर भाजपा सरकार का नया.. <<     माउंट आबू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     NEWS : राज उन्नति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर में न्यायिक.. <<     NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल.. <<     KHABAR : मोरवन की गंभीरी नदी में खिले सैकड़ों कमल,.. <<     शिवपुरी: सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 5:48 pm
BIG NEWS : सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता का जीता खिताब, टीम में शामिल नीमच की खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा द्वारा 4 से 6 जनवरी 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच सागर बनाम उज्जैन के मध्य खेला गया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उज्जैन ने छिंदवाड़ा को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उज्जैन का मुकाबला मेजबान रीवा विश्वविद्यालय से हुआ, जिसमें उज्जैन की टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबला शहडोल विश्वविद्यालय की टीम के साथ खेला गया, जिसकी सभी खिलाड़ी विचारपुर (भारत का मिनी ब्राज़ील) से थीं। कड़े और रोमांचक मुकाबले में उज्जैन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि अंतिम परिणाम में शहडोल विश्वविद्यालय ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस प्रकार सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की टीम ने उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। उपविजेता टीम को रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस टीम में सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की छात्राएँ निकिता धाकड़, हेमलता बनौधा, सजन गुर्जर, उमा बैरागी, लक्की परवानी एवं पूनम सैनी तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की छात्रा प्रियल शेखावत ने सहभागिता की।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की टीम की कप्तान श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की छात्रा निकिता धाकड़ रहीं। टीम के मैनेजर डॉ. जगदीश विजयवर्गीय, प्रो. संजीव थोरेचा तथा कोच डॉ. महेंद्र राव रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE