उज्जैन। पंवासा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमजद खान का आज जुलूस निकाला। अमजद खान पर गंभीर धाराओं के 15 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस जब अमजद को लेकर मक्सी रोड स्थित पंवासा क्षेत्र पहुंची तो वह पुलिस के कंधों पर हाथ रख लंगड़ाते हुए चल रहा था।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अमजद खान पिंगलेश्वर मार्ग पर मौजूद है। पुलिस ने दबिश दी तो वह बाइक से फरार होने लगा। पीछा करने पर वह फिसल गया जिससे उसे पैर में चोंट आई। मौके से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है और आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। उपचार के बाद पुलिस अमजद को लेकर उस क्षेत्र में पहुंची जहां उसका आतंक था।
अमजद खान पर 15 से अधिक पराक्रम दर्ज हैं जिनमें से मुख्य तौर पर अवैध शराब तस्करी, जुआ, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार तस्करी, डकैती, पशु क्रूरता, गोवंश वध, गोमांस परिवहन, धार्मिक भावनाएं आहत करना एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ना जैसे प्रकरण है।
थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई ने बताया कि आरोपी अमजद खान गौवंश वध एवं गौमांस तस्करी का कार्य संगठित रूप से करता है जिससे लोक शांति भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। गांव ताजपुर एवं आसपास के क्षेत्र में हिंदू एवं मुस्लिम समाज के लोग निवासरत है। जहां गोवंश वध की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अमजद खान के कारण क्षेत्र में भाई एवं आतंक का माहौल बन गया है। ऐसे में इसकी गिरफ्तारी अति आवश्यक थी। उक्त आरोपी पर अब राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।