BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 12:01 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर जा रहे थे आरोपी, खाकी ने घेराबंदी कर रोका, तलाशी ली तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड़ ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे 1 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मंगलवाड़ थाने के प्रभारी आरपीएस प्रोबेशनर मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाने के समीप एचपी पेट्रोल पंप के सामने उदयपुरदृचित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे, पुलिस जाप्ता को देखकर अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने लगे। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद बैग से 1 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से गांजा एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी देवराज पुत्र रतनलाल माली निवासी रामनगर नाडोलिया माली मोहल्ला, बूंदी रोड, थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ तथा मनोज लौहार पुत्र कन्हैयालाल लौहार निवासी जूना बाजार, थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मंगलवाड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में एएसआई श्यामलाल, कांस्टेबल टंवरसिंह, राकेश कुमार, प्रेमाराम एवं चंद्रशेखर शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE