BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 5:47 pm
BIG NEWS : प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में हैवानियत की सारी हदें पार, आरोपी ने अंधेरा होते ही खेला दरिंदगी का गंदा खेल, फिर विवाहिता पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जिले के धरियावद कस्बे में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान उदयपुर में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मृतका के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पिता रमेश पिता लालूराम चौधरी निवासी केशरियावाद ने बताया कि उनकी पुत्री हेमलता (पत्नी विनोद चौधरी) धरियावद के टॉकीज गली क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करती थी। आरोप है कि 7 जनवरी की रात करीब 10 बजे विजय कुमार पिता मोहनलाल चौधरी निवासी ईटाली सिहाड़ जबरन मकान में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने चाकू से महिला के पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद हेमलता को तत्काल धरियावद से प्रतापगढ़ और बाद में गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया, जहां 9 जनवरी 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE