डेस्क। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार से 1 क्विंटल 81 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा और स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। स्विफ्ट कार का उपयोग एस्कॉर्टिंग के लिए किया जा रहा था, जबकि डोडा चूरा क्रेटा कार में परिवहन किया जा रहा था।
इस कार्रवाई में नीमच जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। फिलहाल मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।