गरोठ। गरोठ नगर परिषद में पदस्थ दरोगा रामपाल पिता कन्हैयालाल पर सफाई कर्मचारी जोनू पिता राजू ने अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है।
जोनू ने अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व कार्यालय गरोठ को आवेदन देते हुए बताया कि दरोगा रामपाल उनसे हर महीने 2-3 हजार रुपये की मांग करता है और काम से हटाने की धमकी देता है। आवेदन में जोनू ने यह भी कहा कि दरोगा ने उन्हें पिछले 3 दिनों से काम से रोक रखा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जोनू ने मामले में दरोगा रामपाल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन देने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है, जिसमें दरोगा द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। हालांकि की इस ऑडियो की वॉईस ऑफ एमपी पुष्टि नहीं करता है।