सीतामऊ। थाना सीतामऊ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेलते हुए कुल छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पहला मामला-
दिनांक 13 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि लदूना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 280 समीर खान द्वारा शाम 7.20 से 7.45 बजे के बीच दबिश दी गई। मौके से पंकज पिता कचरमल विश्वकर्मा निवासी लदूना, लक्ष्मीनारायण पिता राधेश्याम बागरी निवासी लदूना, श्यामलाल पिता गोपाल राठौर निवासी लदूना को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते एवं 3,200 नकद जब्त किए गए।
दूसरा मामला-
इसी दिन पुलिस ने प्रधान आरक्षक क्रमांक 179 नवनीत उपाध्याय के नेतृत्व में रात 8.10 से 8.20 बजे के बीच दूसरी कार्रवाई की। इस दौरान सन्नी पिता मनोहर (35 वर्ष), निवासी बस स्टैंड के पास, सीतामऊ आशीष पिता बांशीधर शर्मा (47 वर्ष) निवासी लदूना, महेश पिता भंवरलाल को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते एवं 2,800 नकद जब्त किए गए।
दोनों मामलों में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। थाना सीतामऊ पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।