नीमच। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं एक शिफ्ट कार जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम ने यह सफलता हासिल की।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक के दौरान लासुर-बागरेड़ रोड पर गुलानिया भेरूबावजी के पास पुलिस ने संदिग्ध सफेद रंग की शिफ्ट कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे दो काले प्लास्टिक के कट्टों से कुल 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने डोडाचूरा सहित सफेद रंग की शिफ्ट कार क्रमांक RJ-06-CC-6182 को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी-
शिवराज पिता घीसालाल गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, निवासी रूपपुरा, थाना फुलियाकला, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)।

जप्त मशरूका-
• 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
• सफेद रंग की शिफ्ट कार क्रमांक RJ-06-CC-6182
(अनुमानित कीमत लगभग ₹1,68,000)

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
