BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 1:22 pm
BIG NEWS : शहर के बीच अफीम का खेत! पुलिस ने छत पर चल रही नशे की खेती का किया भंडाफोड़, टबों में उगाई जा रही थी अफीम, 352 पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस की सतर्कता के कारण चित्तौड़गढ़ शहर के सैंथी क्षेत्र में एक मकान की छत पर अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ। पुलिस ने 10 टब में उगाए गए 352 अफीम के पौधे जब्त किए और आरोपी को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन में डीवाईएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेम सिंह की टीम और सदर थाना की टीम ने गुरुवार को मकान में छापेमारी की।

मौके पर मकान मालिक उदय लाल पिता देवी लाल गुर्जर (42 वर्ष) की मौजूदगी में पुलिस ने कुल 352 अफीम के पौधे जब्त किए। आरोपी उदय लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-
थानाधिकारी प्रेम सिंह, एसआई प्रभु सिंह, हेडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल पृथ्वीपाल सिंह, हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह, डुंगर सिंह, विनोद कुमार।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE