BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<     BIG NEWS : बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज, रणदीवे बोले-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 3:27 pm
BIG NEWS : रतलाम में ड्रग्स का महाधमाका! खाकी ने किया एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, 200 करोड़ की नशे की खेप जब्त, 16 आरोपी हिरासत में, देश ही नहीं विदेश तक सप्लाई की आशंका, अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े तार, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिला पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री (Drug factory) का पर्दाफाश किया है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना गांव में गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग, भारी मात्रा में रॉ मटेरियल और कई हथियार जब्त किए हैं। मौके से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि जांच अभी जारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत-
रतलाम पुलिस (Ratlam Police) के अनुसार जब्त की गई 10 किलो एमडी ड्रग की कीमत घरेलू बाजार में 20 से 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 100 से 200 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इससे बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पूरी तरह गोपनीय रखी गई कार्रवाई-
नशे की फैक्ट्री (Drug factory) की सूचना मिलने के बाद रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के नेतृत्व में पुलिस बल ने चिकलाना गांव पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को भनक तक नहीं लगी।

हथियारों का जखीरा भी बरामद-
छापेमारी के दौरान पुलिस को एमडी ड्रग के साथ-साथ बड़ी मात्रा में केमिकल रॉ मटेरियल मिला, जिससे नशा तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा मौके से 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

तीन दिन से चल रही थी रेकी-
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) की विशेष टीमें पिछले तीन दिनों से फैक्ट्री (Drug factory) और आसपास के इलाके की रेकी कर रही थीं। एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) फिलहाल भोपाल में हैं और वहीं से पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

दिलावर के मकान में चल रही थी फैक्ट्री-
जिस मकान में यह अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह चिकलाना निवासी दिलावर खान पठान का बताया जा रहा है। उसका पूरा परिवार इसी परिसर में रहता है। कार्रवाई के दौरान किसी भी परिजन को बाहर नहीं आने दिया गया। सुरक्षा कारणों से मीडिया को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि-
बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश में पहला मामला है, जब राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री (Drug factory) का खुलासा किया है। इससे पहले ऐसी कार्रवाई आमतौर पर एनसीबी या अन्य केंद्रीय एजेंसियां करती रही हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE