BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 10:42 am
BIG NEWS : ऑपरेशन “विष हरण” के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, अब तक की सबसे बड़ी एमडी फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतर जिला तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विष हरण” के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ पुलिस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क की पहचान करने एवं उसे ध्वस्त करने के उद्देश्य से निरंतर, गहन एवं समन्वित प्रयास किए जा रहे थे। उन्हीं प्रयासों की निरंतरता में यह कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप मादक पदार्थों के संगठित गिरोह एवं उनके आपसी गठजोड़ का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ तुलसीराम प्रजापत द्वारा आज सत्तू माली एवं जीवन वैष्णव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 6 ग्राम एवं 2 ग्राम एमडी (MDMA) बरामद की गई थी, जिस पर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया 
पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त मादक पदार्थ ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा से प्राप्त किया गया था। प्राप्त तथ्यों एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त क्षेत्र में एमडी निर्माण की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

बड़ी संयुक्त कार्रवाई फैक्ट्री संचालन का खुलासा-
इस गंभीर सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में सीओ गंगरार शिवन्या सिंह एवं सीओ सिटी बृजेश सिंह के नेतृत्व में
8 थानों के थानाधिकारी एवं लगभग 100 पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम द्वारा थाना गंगरार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा में सघन दबिश की कार्यवाही की गई।
दबिश के दौरान हुई अहम बरामदगी
दबिश के दौरान मौके अभियुक्त
- जगदीश पुत्र तुलसीराम बंजारा
- अशोक पुत्र जगदीश बंजारा
- राहुल पुत्र जगदीश बंजारा
के रियायशी मकान से अत्यंत गंभीर, संगठित एवं चौंकाने वाली बरामदगी की गई, जिससे अवैध एमडी फैक्ट्री एवं संगठित तस्करी नेटवर्क की पुष्टि होती है। उक्त अभियुक्त दबिश से पीछे से पहाड़ियों से फरार हो गए।

मादक पदार्थ एवं अवैध सामग्री-
- स्मैक – 6 ग्राम
- टांका – 69 ग्राम
- देशी निर्मित शराब – 2.7 लीटर
- अल्फाबेट एवं नंबर पंचिंग मशीन

एमडी निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल-
- एसिटिक एसिड
- सोडियम कार्बोनेट
- वॉशिंग सोडा / सोडा ऐश
- इमामेक्टिन बेंजोएट
- एसिटाइल क्लोराइड
- मास्क एवं रेस्पिरेटर सेट
- एल्युमिनियम फॉयल
- सूती कपड़ा
- एमडी छना हुआ सफेद सूती कपड़ा

अन्य महत्वपूर्ण सामग्री-
- लैपटॉप – 4
- मोबाइल फोन – 33
- कैमरा – 1
- ड्रोन सेट – 1
- नोट गिनने की मशीन – 1
- नकद राशि – ₹14,16,950/-

जब्त वाहन-
- हुंडई क्रेटा कार – RJ06 CG 9496
- मोटरसाइकिल होंडा SP-125 – RJ09 BA 3130
- मोटरसाइकिल यामाहा FZ-25 – RJ06 BC 6996
बरामद सामग्री से यह स्पष्ट है कि अभियुक्त सुनियोजित, संगठित एवं पेशेवर तरीके से एमडी निर्माण, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त थे।
ड्रोन, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाहन तथा भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी से इस नेटवर्क के अंतर-जिला, तकनीकी एवं आर्थिक रूप से मजबूत होने की पुष्टि होती है।
चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध zero tolerance की नीति के तहत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE