BREAKING NEWS
NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 7:31 pm
BIG REPORT : जीबीएस रोग को लेकर सतर्क नीमच का जिला प्रशासन, भोपाल से आई सीनियर अधिकारियों की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी गुणवत्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जीबीएस (गिलियन-बैरे सिंड्रोम) रोग को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन भोपाल से सीनियर जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नितिन पटेल एवं डॉ. रजत ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम आज नीमच पहुँची। टीम द्वारा नीमच जिला चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भोपाल से आए अधिकारियों ने जिला अस्पताल के मेडिकल एवं सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी विभाग, आईसीयू, एक्स-रे यूनिट, दवा भंडार, रक्त संग्रहण कक्ष, पैथोलॉजी लैब सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा स्टाफ व्यवस्था की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के समय सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील एवं संगीता भारतीय भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं मरीज-हितैषी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील ने कहा कि आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी करते हुए इस प्रकार के निरीक्षण किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE