शाजापुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शाजापुर के अधिपत्य की ग्राम पनवाड़ी तहसील शाजापुर में 1.76 हेक्टेयर अविकसित भूमि औद्योगिक प्रयोजन के लिए मध्यम श्रेणी की विनिर्माण उद्योगों को आवंटन किया जाना है। जिसमें संयंत्र और मशीनरी में न्यूनतम निवेश 25 करोड़ करने वाली इकाई पात्र होगी, इसके लिए आवेदन 30 जनवरी 2026 को सायं 5 बजे तक या आवंटन पूर्ण होने तक विभागीय वेबसाईट www.mpmsme.gov.in पर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किये गये है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक नवीन कुमार शुक्ला ने बताया कि आवेदित भूमि के लिए नियम में प्रावधानित आवेदन शुल्क देय होगा जो वापसी योग्य नही होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि के लिए आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजी की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से आनलाईन जमा करनी होगी। नियम, प्रक्रिया एवं भूमि आदि की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट www.mpmsme.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।