मंदसौर। जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस एवं वाय डी नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी एवं देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई-
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोतवाली थाना पुलिस ने गोपाल कृष्ण गौशाला के पास प्रतापगढ़ रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने प्लास्टिक की केन में 5 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी वाहिद खान पिता अजीम खान को मौके से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा पुलिस ने मदारपुरा रिंगवाल आम रोड से विजेंद्र कोटवार को पकड़ा, जो प्लास्टिक की थैली में 15 क्वार्टर देसी प्लेन शराब लेकर जा रहा था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
वाय डी नगर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई-
इसी प्रकार वाय डी नगर थाना पुलिस ने नाहर सैयद के पीछे आम रोड से राजेश पिता रमेश वाल्मीकि को 16 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लगातार जारी रहेगा अभियान-
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।