BREAKING NEWS
NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 11:56 am
KHABAR : 5 हजार श्रद्धालु बसंत पंचमी पर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे, देवास में बाबा को पीले कपड़े पहनाए; पवित्र ज्योत जलाई, भक्तों ने दी आहुति, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। अमृत नगर स्थित बाबा खाटू श्याम धाम मंदिर में बसंत पंचमी की संध्या पर पवित्र ज्योत प्रज्जवलित की गई। इस अवसर पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, शाम से देर रात तक करीब 5 हजार से अधिक भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन किए।


बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान भक्तों को पीले वस्त्र और प्रसादी भी वितरित की गई। भक्तों ने पवित्र ज्योत में आहुतियां दीं और बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की।


बाबा को पीले वस्त्र पहनाए
मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम धाम मंदिर, अमृत नगर में बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा का अंर्तवस्त्र (पीला वस्त्र) वर्ष में एक बार बदला जाता है। इस बार भी यह परंपरा निभाई गई। साथ ही, बाबा को केसरिया भाग भोग लगाया गया।


शर्मा ने बताया कि वैसे तो सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन शाम से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए दर्शन करने पहुंचे। आमतौर पर एकादशी के दिन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन बसंत पंचमी जैसे विशेष पर्वों पर भी हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं।


श्रद्धालु हिना राठौर ने बताया कि अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा का श्बागाश् (पीले वस्त्र) सभी श्रद्धालुओं को मिलता है। इसी कारण बड़ी संख्या में भक्त इस दिन मंदिर में आते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE