BREAKING NEWS
NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 11:59 am
NEWS : माउंट आबू में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 7 डिग्री तक गिरा, गुरु शिखर पर पारा माइनस 8, बर्फीले नज़ारों से पर्यटक उत्साहित, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते पूरा क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में आ गया। आज का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू का न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अरावली पर्वतमाला की उच्चतम चोटी गुरु शिखर पर तापमान गिरकर -8 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के कारण कई स्थानों पर बर्फीले हालात बन गए, जिससे पूरे शहर में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला।

बीते दो-तीन दिनों से पर्यटक इस तरह के मौसम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बर्फीला नज़ारा देखने को मिला, पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। खासतौर पर सूरत से बड़ी संख्या में पर्यटक माउंट आबू पहुंच रहे हैं।

पोलो ग्राउंड और नक्की झील क्षेत्र सहित चाचा गार्डन जैसे पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ नजर आई। पर्यटकों ने ठंडे मौसम और बर्फीले दृश्य का आनंद लेते हुए फोटो और वीडियो भी बनाए।

आने वाले दिनों में लगातार अवकाश होने के कारण पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE