BREAKING NEWS
NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 12:21 pm
KHABAR : उज्जैन में गणतंत्र दिवस समारोह कार्तिक मेला ग्राउंड में होगा, सीएम डॉ. मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, पहली बार लाइव करतब दिखाएगा डॉग स्क्वॉड, फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन में जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी को कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। यह पहला अवसर होगा जब जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह दशहरा मैदान की जगह कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।


फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा अनुशासन और जोश
गणतंत्र दिवस से पूर्व कार्तिक मेला ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। परेड का नेतृत्व सीआरपीएफ की टुकड़ी ने किया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र पुलिस बल, मध्यप्रदेश पुलिस, महिला लाइन पुलिस (महिला जवानों के नेतृत्व में) और होम गार्ड के जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। रिहर्सल के दौरान पुलिस बैंड भी मौजूद रहा।


पहली बार लाइव डेमो देगा स्पेशल डॉग स्क्वॉड
इस वर्ष समारोह का प्रमुख आकर्षण भोपाल से आया स्पेशल डॉग स्क्वॉड रहेगा। ट्रेनिंग स्कूल 23वीं बटालियन भोपाल से आए 12 प्रशिक्षित डॉग अपने हैंडलरों के साथ परेड में शामिल होंगे और लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगे।


डॉग स्क्वॉड इंचार्ज सुखदेव यादव ने बताया कि उज्जैन में पहली बार यह दिखाया जाएगा कि डॉग स्क्वॉड विस्फोटक सामग्री की पहचान कैसे करता है, अपराध स्थल पर उनकी भूमिका क्या होती है और वे जांच में कैसे सहायता करते हैं। डेमो के दौरान घटनास्थल का सजीव दृश्य तैयार किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।


डॉग ‘माया’ भी होगी शामिल
कार्यक्रम में ऑल इंडिया फर्स्ट ट्रॉफी और फर्स्ट रनिंग डॉग ‘माया’ भी शामिल होगी। इसके साथ ही परेड में एनसीसी 2 एमपी और 10 एमपी के कैडेट्स तथा स्काउट-गाइड की छात्राएं भी मार्च पास्ट करेंगी।


देशभक्ति से सराबोर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो कार्यक्रम को और भव्य बनाएंगी। रिहर्सल के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE