शाजापुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जबकि छोटे स्कूल के बच्चों ने रिहर्सल की। परेड की सलामी संयुक्त कलेक्टर के द्वारा ली गई। इस अवसर पर शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। 26 जनवरी को शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर वे परेड की सलामी लेंगे और देशभक्ति के कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की वर्षगांठ है, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस दिन को पूरे देश में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ओर शहीदों को नमन किया जाता है।