BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 6:29 pm
NEWS : प्रतापगढ़ में परंपरा और समरसता का संगम, ऐतिहासिक रहा मालवी लोहार समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन, 26 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। मालवी लोहार समाज विकास समिति, जिला प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्यता, गरिमा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 26 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भरत चण्डावला ने की। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खुंतवाल, सचिव ओमप्रकाश एवं कोषाध्यक्ष राजेश का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन अरुण मालवीय (निम्बाहेड़ा), डॉ. हीरालाल लोहार (बिनोता), बालकृष्ण लोहार (मंदसौर) एवं नानालाल लोहार (बिनोता) ने किया।

भोजनशाला एवं अनुशासन की जिम्मेदारी वासुदेव लोहार (कुलथाना) के नेतृत्व में कंट्रोल रूम टीम ने संभाली। इस दौरान निरंजन गोराणा, भंवरजी पांचाल, गोपाललाल चण्डावला, कल्पेश मलासिया, राजू खुंतवाल, कैलाशचंद्र गोराणा एवं मनीष गोराणा का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान श्री ठाकुर जी संघ द्वारा तुलसी विवाह का विधिवत आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

सम्मेलन में राजस्थान सरकार के राजस्व एवं कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए इसे सामाजिक समरसता और संगठन की मिसाल बताया।

मीडिया एवं प्रचार-प्रसार में जिला मीडिया प्रभारी बंसीलाल लोहार, अर्चुअल मीडिया प्रभारी दीपक भेरूलाल कुलदीप एवं तहसील मीडिया प्रभारी प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तहसील स्तर पर देवीलाल लोहार, वंदना गोराणा, मनोहरलाल लोहार, बद्रीलाल कायदरा, रामचंद्र पांचाल एवं भंवरजी पांचाल ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मेलन को प्रतापगढ़ जिले में मालवी लोहार समाज की ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय पहल बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE