रतनगढ़। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल चारण के सुपुत्र एवं समाजसेवी राजा बाबू (कैलाश) चारण ने मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर स्वास्थ्य विभाग को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। यह राशि रतनगढ़ स्थित शासकीय चिकित्सालय में तकनीकी उपकरणों की आवश्यकता को देखते हुए प्रदान की गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, भाजपा मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष कचरूलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष शिवनंदन छिपा, शिव शर्मा, नेमीचंद चारण, नितेश सेन, अशोक मेघवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने राजा बाबू चारण के इस योगदान की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।