BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 10:40 am
KHABAR : एमपी के शाजापुर में निकली हरि नाम संकीर्तन यात्रा, मातृ-पितृ पूजन दिवस का दिया संदेश, भारतीय संस्कारों के संरक्षण का आह्वान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम शाजापुर एवं योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में शाजापुर नगर में हरि नाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य परम पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा देशभर में चलाए जा रहे विश्वव्यापी संकल्प के तहत 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

संकीर्तन यात्रा के माध्यम से नगरवासियों से आह्वान किया गया कि 14 फरवरी को पश्चिमी प्रभाव से प्रेरित तथाकथित पाश्चात्य संस्कृति के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन कर भारतीय संस्कारों को अपनाया जाए। आयोजकों ने बताया कि पूज्य गुरुदेव का मानना है कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है, जो समाज और संस्कारों के लिए घातक है। इसी के विरोध स्वरूप 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत देशभर में लगभग 450 आश्रमों एवं 1600 से अधिक समितियों के माध्यम से सेवा एवं जागरूकता के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। हरि नाम संकीर्तन यात्रा में शाजापुर एवं राजगढ़ जिले से पधारे साधक भाईयों ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परिवार मूल्यों एवं माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह जानकारी युवा सेवा संघ के अध्यक्ष अनिल पाटीदार द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE