नीमच। मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी के समाजसेवी बालमुकुंद पुरोहित का अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में कल हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार उनके ग्राम खानखेड़ी में किया गया जहां सैकड़ो लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालमुकुंद पुरोहित समाजसेवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के धनी थे। वह नेताजी शिव प्रसाद पुरोहित के छोटे भाई तथा भूतपूर्व सरपंच जुगल किशोर पुरोहित, रमेश चंद्र पुरोहित तथा प्रभु लाल पुरोहित के बड़े भाई थे। रामबाबू के पिता थे। हमेशा ही स्पष्ट वादी तथा सकारात्मक सोच के लिए उन्हें क्षेत्र में जाना जाता था उनके निधन से मेंनारिया समाज में शोक की लहर है।