खरगोन। जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों, अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी ने शहर में आक्रोश रैली निकाली। बिस्टान रोड़ से नारेबाजी करते हुए रैली में शामिल महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपा।
रेली में शामिल पार्टी के सुनील अस्ते ने एएसपी को बताया कि जिले में लगातार आरक्षित समाजजनों पर अन्याय एवं हमले हो रहे है। थाने पर शिकायत करने पहुंच रहे पीड़ितों के साथ पुलिस का व्यवहार भी गैरजिम्मेदाराना है। इससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। संगठन जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि जिले में लगातार समाजजनों पर बढ़ रहे हमलों के चलते समाज भयभित और आक्रोषित है। ज्ञापन में कई घटनाओं के नामजद उदाहरण देते हुए एसपी से मामलों में ठोस कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा संगठन ने यूजीसी कानून का भी समर्थन किया।