BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 2:42 pm
NEWS : शहर के तीन प्रतिष्ठानों में चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार, छत से सेंध लगाकर चुराई थी नगदी, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर चित्तौड़गढ़ में गत दिनों हुई नकबजनी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर चोरी करने वाले एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर वारदातों का सफल खुलासा किया गया है।


पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 04 फरवरी की रात्रि को आशीष विराणी पुत्र अशोक कुमार विराणी निवासी मधुवन सेती थाना सदर चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित प्रतिष्ठान श्री नाकोडा इन्टरप्राईजेज से अज्ञात व्यक्ति दुकान का प्रथम मंजिल पर सीसा तोडकर गल्ले से नगदी चुरा कर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। उसी रात को बदमाशो ने अन्य दुकानों को निशाना बना कर सेंध लगा चोरी की थी।


जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं वृताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना पुलिस द्वारा नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की गई।विशेष टीम में थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेम सिंह पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर थाना सदर चित्तौड़गढ़ से हीरालाल सउनि, कानि बलवन्त सिंह, गजेन्द्र सिंह व थाना कोतवाली चितौडगढ से कानि प्रहलाद कुमार शामिल किया गया। 


गठित टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई, संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं गोपनीय सूचना के आधार पर टीम द्वारा अपने-अपने स्तर पर सूचना जुटाई गयी। जिसमे राजस्थान लोक परिवहन बस के चालक द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चित्तौड़गढ़ रोजवेज बस स्टैण्ड के बाहर से बस में बैठा ओर संदिग्ध व्यक्ति बूंदी बस स्टेण्ड के बाहर उतरा है। टीम द्वारा बूंदी पहुंच आसूचना का संकलन किया गया। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर 26 वर्षीय मनीष यादव पुत्र लक्ष्मी प्रसाद यादव निवासी जेडीए कोलोनी न्यू शास्त्रीनगर थाना गडा जिला जबलपुर हाल नेनपुरा थाना चागुटोला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को कोटा रेलवे स्टेशन से डिटेन किया गया जाकर बाद पूछताछ के गिरप्तार किया गया। 


पूछताछ के दौरान आरोपी ने शहर में घटित नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से नकबजनी में प्रयुक्त उपकरण एवं चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ जारी है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है। आरोपी ने 05 फरवरी को नई पुलिया स्थित हलचल शोरूम मे रात्रि मे चोरी करना कबुल किया है।


पुलिस की इस कार्यवाही से शहरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है। चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE