BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 3:45 pm
NEWS : ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई परमात्मा शिव की 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती, भाई-बहनों में दिखा उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर परमात्मा शिव भोलेनाथ की 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती हर्षाेल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव सर्वाेच्च सत्ता हैं, जो सर्वधर्म मान्य और सर्व देवों के देव महादेव हैं। शिव जयंती का पर्व व्रत, जागरण और श्रद्धापूर्वक पूजन के माध्यम से आत्मशुद्धि और आत्मविकास का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से इस अवसर पर जीवन से कम से कम एक बुराई त्यागने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने परमात्मा शिव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जीवन को पवित्र एवं सकारात्मक बनाने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर आरटीओ विभाग से किशन तेली, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण शर्मा (एचओडी), डॉ. सविता (एचओडी, पैथोलॉजी), डॉ. ज्योति धाकड़ (आयुर्वेदिक विशेषज्ञ), साईं एस्ट्रो विजन से बहन हरदीप कौर व संजय गिल, लिटिल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विमला पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने परमात्मा शिव का ध्वज लहराकर सदैव स्वयं प्रसन्न रहने और दूसरों को भी प्रसन्न रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीके कविता दीदी ने आत्मा का परिचय दिया, प्रतापगढ़ से पधारी मीना दीदी ने परमात्मा शिव का परिचय कराया। डीके सुमन दीदी ने राजयोग ध्यान कराया एवं आशा दीदी ने शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य समझाया।

इस दौरान भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कुमारी पलक और हिमांशी के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में परमात्मा शिव को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE