गरोठ। सर्राफा बाजार स्थित स्वास्तिक ज्वेलर्स से गत दिवस चांदी की पायल चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला दुकान से 14 से 17 जोड़ी पायल से भरा बॉक्स चुरा ले गई। घटना के बाद व्यापारी ने गरोठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
व्यापारी का आरोप है कि काले कपड़े पहने महिला के साथ उसकी तीन अन्य साथी भी थीं, जिन पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।