BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<     KHABAR : नशामुक्त नीमच के लिए आगे आएं, प्रसिद्ध.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृतक के आश्रित परिवार को 4 लाख.. <<     जेवर खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर,खरीदारी से.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का.. <<     REPORT : नयागांव में सुबह 7 बजे सड़कों पर उतरे सीएमओ,.. <<     खरगोन में कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण का.. <<     महेश्वर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे, संगीत.. <<     KHABAR : आईटीआई नीमच में प्रवेश का अंतिम अवसर, 10वीं.. <<     खरगोन में दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा.. <<     मंदसौर के पिपलियामंडी में नशा मुक्ति का.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में NEET पेपर लीक के.. <<     KHABAR : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के.. <<     BIG NEWS : जीतू पटवारी बोले- बीजेपी 50 करोड़ नकदी लेकर.. <<     BIG NEWS : खेत में करंट ने छीनी किसान की जिंदगी, तीन.. <<     KHABAR : साइबर सुरक्षा और सीआईएस की मिली जानकारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 1:45 pm
BIG NEWS : शहर का पुराना हाट मैदान और भारत ऑटो गैरेज में खड़ी इको कार, जब अचानक उठने लगी लपटे तो मचा हड़कंप, देखते ही देखते कार बनी आग का गोला, नगर पालिका पर लगे आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के पुराना हाट मैदान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब भारत ऑटो गैरेज में खड़ी एक इको कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार इको कार क्रमांक आरजे 42 सीए 3914 के मालिक किशोर पुरी गोस्वामी, निवासी बमोरी जिला नीमच, वाहन को रिपेयरिंग के लिए गैरेज पर लेकर आए थे। कार गैरेज में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वायरिंग फॉल्ट बताया जा रहा है।

घटना पुराना हाट मैदान के पास स्वर्णकार धर्मशाला के पीछे स्थित भारत ऑटो गैरेज की है। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण कोई पास नहीं जा सका।

दुकानदारों और वाहन मालिक का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो वाहन को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE