BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 2:23 pm
BIG NEWS : नीमच में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, ड्रोन से हुआ खुलासा, कपास की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, 11,600 अफीम के पौधों के साथ आरोपी किसान धराया, रतनगढ़ थाना पुलिस को मिली सफलता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रतनगढ़ क्षेत्र के ग्राम लुहारिया जाट में कपास की फसल की आड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए पुलिस ने 9 क्विंटल 76 किलोग्राम अवैध अफीम के हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों की संख्या लगभग 11,600 है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 97 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज तथा पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित कुमार जायसवाल के निर्देशन में की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी जाट को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की पुष्टि हेतु ड्रोन से सर्चिंग की गई, जिसमें आरोपी हिरालाल पिता घिसालाल माली (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम लुहारिया जाट के खेत में कपास की फसल के बीच अवैध अफीम की खेती पाई गई। मौके पर विधिवत तौल करने पर कुल 9 क्विंटल 76 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
हिरालाल पिता घिसालाल माली, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम लुहारिया जाट, थाना रतनगढ़, जिला नीमच।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE