रामपुरा। नगर के जाने माने सय्यद परिवार में आज गमगीन माहोल हो गया। सय्यद बस के मालिक आशिक अली सय्यद का उदयपुर में इंतकाल हो गया है। आशिक अली सय्यद रामपुरा के कई सामाजिक पदों पर व राजनीति में काफी सक्रिय रहे। काफी समय से वह नीमच में ही निवासरत थे। वह सय्यद बस माशुक अली, जाबिर अली, मुश्ताक अली, आबिद अली के बड़े भाई थे व मुबारिक अली, जाहिद अली, अशफाक अली के वालिद साहब थे। आज रात 8 बजे मदार बाग स्थित उनके निवास स्थान से जनाजा ले जाया जाएगा। मदार बाग मस्जिद में जनाजे की नवाज अदा की जाएगी। उसके बाद नमाज ए ईशा मदार बाग से नूर शाह वली के समीप कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अजय सिंह सिसौदिया व शेख ईसाक ने दी।
