नीमच। शहर के उपनगर बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा दारू में एक 22 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पायल पिता गणपत सिंह जाति राजपूत के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

परिजन पायल को शाम करीब पौने सात बजे जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
