BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2026, 1:50 pm
BIG NEWS : नीमच में महाशिवरात्रि पर्व की धूम, शहर के राजा श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा शिवालय, समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने लगाया बाबा को भोग, भक्तों को बांटी प्रसादी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नीमच अंचल का प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के विराट संगम का साक्षी बना। रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा क्षेत्र “जय शिव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा। मंदिर को फूलों की आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से अलौकिक स्वरूप प्रदान किया गया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं की आस्था को और भी प्रगाढ़ किया। युवा समाजसेवी अरूल अरोरा (गंगानगर) द्वारा भगवान श्री किलेश्वर महादेव को महाप्रसादी अर्पित की गई। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ 101 क्विंटल फरियाली खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण देर रात तक जारी रहेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। 

मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों के लिए झूले, खेल-कूद के साधन एवं विभिन्न खानपान स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिससे धार्मिक उत्सव के साथ मेले का आनंद भी दोगुना हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा।

मान्यता है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से की गई हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। महाशिवरात्रि पर उमड़ी अपार श्रद्धा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि श्री किलेश्वर महादेव मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जन-विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE