BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 10:26 am
BIG NEWS : उज्जैन महाकाल मंदिर में रात भर चला चार प्रहर पूजन, 3 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का सेहरा, आज दोपहर में होगी साल में एक बार की भस्म आरती, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाशिवरात्रि की रात, उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में चार प्रहर का महापूजन और अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनी। रात 10ः30 बजे से शुरू हुए पूजन में 11 ब्राह्मणों ने एकादश- एकादशनीरुद्रपाठ और विभिन्न मंत्रों के माध्यम से भगवान महाकाल का अभिषेक किया।


पूजन के बाद पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, और गंगाजल का प्रयोग किया गया। भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए और सप्तधान्य अर्पित किए गए। भगवान महाकाल को पुष्प मुकुट (सेहरा) पहनाया गया, जो 3 क्विंटल फूलों से सजा था। 12 बजे भस्म आरती का आयोजन होगा, जो साल में एक बार दिन के समय होती है। इसके बाद भोग आरती होगी और शिव नवरात्रि कापारणा किया जाएगा।


महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है, और अब तक 4 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके है। रात 10ः30 बजे शयन आरती और 11 बजे भगवान के पट मंगल होंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर, शहर के होटल और लॉज पहले ही फुल हो चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस महापर्व का आयोजन श्रद्धा और भक्ति से भरा है, जो भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE