चित्तौड़गढ़। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर शंकरपुरम में महा शिवरात्रि के पावन पर्व एवं प्रथम पाटोत्सव के तहत शंकरपुरम, शिवविहार, शिवपुरमवासियों द्वारा दोपहर में सामूहिक रूद्राभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक के बाद महादेव को शिव पार्वती का रूप धारा के अर्धनारेश्वर के रूप में श्रृंगार किया गया। सायंकाल 7 बजे महाआरती की गई व प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन हुआ।
महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री सिद्धेश्वर महोदव मन्दिर में भोले के भक्तों का जमावड़ा दिनभर लगा रहा है। लोगों को भोलेनाथ के जल चढ़ाने के लिए मन्दिर परिसर में लोगों इंतजार करना पड़ा। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए हर-हर महादेव का जय घोष के करते देखे गये। प्रथम पोटोत्सव के तहत श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर परिसर को विद्युत सज्जा एवं फुलों से परिसर को सजाया जाएगा। इस भव्य आयोजन में सभी कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं एवं भक्तों ने भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन किये। शिव शंकर विकास समिति के पदाधिकारियों ने सभी के द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।