BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2026, 2:41 pm
KHABAR : सांवलिया सेठ धाम मंदिर में पांच दिवसीय ‘नानी बाई का मायरा’ को लेकर विशेष बैठक आयोजित, बाल संत कनक जी वैष्णव ने लिया भगवान का आशीर्वाद, मंदिर प्रबंधन ने किया सम्मान, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के गांव बरखेड़ा पंथ स्थित सांवलिया सेठ धाम मंदिर परिसर में 27 मार्च से 31 मार्च तक पांच दिवसीय ‘नानी बाई का मायरा’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संत कनक जी वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम की शुरुआत में कनक जी वैष्णव ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर प्रबंधक पदाधिकारियों द्वारा बाल संत का सम्मान किया गया। उन्हें श्री सांवलिया सेठ भगवान की तस्वीर भेंट की गई तथा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।


बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।


इस अवसर पर मंदिर पुजारी ओंकार लाल जी जोशी गोपाल दास बैरागी अध्यक्ष ठाकुर लक्ष्मण सिंह शक्तावत, देवीलाल सेठिया, कृष्ण पाल सिंह शक्तावत, सोनू बना, भेरूलाल सोलंकी, भेरू शंकर माली, पत्रकार महेश मरेठा रवि पोरवाल धनसुख पाटीदार, अशोक पोरवाल, प्रकाश पाटीदार, हरिवल्लभ रत्नावत ईश्वर लाल पाटीदार अरुण बैरागी, सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।


बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE