BREAKING NEWS
BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के.. <<     कलेक्टर के आदेश की उड़ी धज्जियां! उन्हेल नगर.. <<     BIG NEWS : खेतों से मंडियों तक पहुंची सफेद चांदी , 8.. <<     KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2026, 7:08 pm
KHABAR : खदान के लिए जनसुनवाई में भारी बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियों पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण, गांव में पुलिस बल तैनात, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में लाइम स्टोन खदान और ड्रिलिंग के लिए जनसुनवाई के दौरान भारी बवाल हो गया। बात बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद अफसर गांव से उलटे पांव लौट गए। वहां की स्थिति नियंत्रण में किंतु तनावपूर्ण बताया जाता है। मामले का वीडियो भी सामने आया है।


सर्वे व ड्रिलिंग के लिए अमला गांव पहुंचा था
वायरल वीडियो में धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तलावड़ी और टकारी, बामन्दा बायड़ी, मोगरा, भीमपुरा, खेड़ली में लाइमस्टोन फैक्ट्री के सर्वे व ड्रिलिंग के लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ मशीन एवं अमला गांव में पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम तलावड़ी, टकारी में गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया।


ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश
बता दें कि लाइमस्टोन की खोज के लिए मशीन गांव में पहुंची और जांच की जा रही थी। इसके लिए कई थानों का बल एहतियात के तौर पर पहुंचा था। ग्रामीणों द्वारा इस सर्वे का विरोध किया गया। पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध जमकर आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के आक्रोश का सामना किया लेकिन लाठियां नहीं भांजी। फिलहाल प्रशासन के अफसर और पुलिस ग्रामीणों से बात करने का प्रयास कर रहे है, उन्हें समझाइश दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE