चित्तौड़गढ़। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर सम्पूर्ण प्रदेश में प्रत्येक जिलेवार तीन माह में एक बार रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग लेने के पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार मंगलवार 17 फरवरी को मीटिंग चित्तौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़ के अन्वेषण भवन में आयोजित हुई जिसमें पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान आरआई अनिल कुमार पांडे, सीआई जोधाराम गुर्जर, पीए ललित कुमार मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए जिला संगठन महामंत्री फैज मोहम्मद ने बताया कि इस मीटिंग में पेंशनर्स की समस्याओं के लिए एसपी कार्यालय में एक सेल स्थापित करने पर जोर दिया गया जहाँ पेंशनर्स अपनी समस्या के समाधान के लिए सम्पर्क कर सके। बाहर से पेशियों पर आने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को ठहरने व शादी ब्याह में रियायती दरों पर अन्वेशन भवन उपलब्ध कराने की व्यवस्था किये जाने का आश्वासन दिया गया। मीटिंग के पश्चात् सभी ने सामूहिक भोजन किया।
इस अवसर पर जिला पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी गिरीराज शर्मा, सुरेश शर्मा, यशवंत दशोरा, राजकुमार दशोरा, सोहनलाल पंडिया, मोहम्मद जफरउल्ला खान, रमेश दशोरा सहित पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश उपाध्याय, लालसिंह भाटी, अध्यक्ष, फैज मोहम्मद सचिव, पृथ्वी सिंह, किशन सिंह, हरि सिंह, कवर लाल, अयुब खां, राजुसिंह, रतन लाल जोशी, लालूराम, नन्दकिशोर, अमरकंठ उपाध्याय, मुंशी मोहम्मद, बद्रीलाल सांगावत, रणवीर सिंह, दौलतराम, घनश्याम दशोरा, भारत सिंह, शुभनारायण पाण्डे, माणकचन्द, सत्तार खां, भैरू गिरी, छोटूसिंह, शम्भू गिरी, अर्जुन सिंह, गिरधारी सिंह, नन्दकिशोर, लक्ष्मण सिंह भाटी, जवान सिंह, भूरसिंह, कैलाश चन्द्र, भवानी सिंह, मुस्ताक खां, इशाक मोहम्मद, महबुब खां, भुवनेश्वर पुरोहित, भैरू लाल, शंकर सिंह, रामचन्द्र, अयुब खां, शंकर सिंह शक्तावत, रायसिंह, डूंगरसिंह, कुंवर पाल, भगवान लाल, नारायण सिंह राणावत, विष्णुप्रसाद, रहमत खां, मदनलाल, लक्ष्मणसिंह भाटी, असमान गनी, शुभनारायण पाण्डे, इश्तियाम अली, शोभालाल पालीवाल, भेरूलाल पालीवाल, तस्लीम खान, लालूराम, चन्दनमल, कंवरलाल, भगवानलाल, इश्तियाक अली आदि मौजूद रहे।