BREAKING NEWS
KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 10:49 am
BIG NEWS : मनोहर लाल भील के परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़, ट्रेक्टर ट्राली गिरें बिना रेलिंग की पुलिया से नीचे, टायर फटने से हादसे की बात आई सामने, सरवानियां पुलिस ने दिखाई मानवता, कांस्टेबल राठौर उतरे पानी में निकाला शव, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे जावद थाना क्षेत्र की पुलिस चोकी सरवानियां के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आंकली के ग्राम नई आंकली में ग्राम पंचायत कार्यालय से कुछ ही दुरी पर स्थित एक पुलिया से मैसी ट्रेक्टर 1035 के ट्राली सहित निचे गिर जाने की दुर्घटना में मैलानखेड़ा निवासी ट्रेक्टर चालक मनोहरलाल पुत्र ओंकारलाल भील उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई है। 


सरवानियां पुलिस चैकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच कृषि उपज मंडी से उपज बेचकर सरवानिया महाराज के रास्ते उपज बेचकर चैकानखेड़ा कि और लौट रहे ट्रेक्टर ट्राली नई आकली में सरवानिया मैलानखैड़ा सड़क पर स्थित आकली खाल पर बनी छोटी पुलिया पार करते समय अनियंत्रित होकर पुलिया से ट्रेक्टर चालक मनोहरलाल भील ट्रेक्टर ट्राली सहित पानी में ओंधे मुंह नीचे गिर गया। ट्रेक्टर-ट्रॉली के ओंधे मुंह पानी में गिर जाने से चालक भी निचे स्टेयरिंग में दब गया। जिसके चलते ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक व्यक्ति मैलानखेड़ा का रहने वाला होकर चैकानखेड़ा निवासी किसी चतर्भूज पुत्र मांगीलाल अहीर का ट्रेक्टर ट्राली लेकर नीमच कृषि मण्डी उपज बेचने गया था, बताते हैं मनोहर लाल भील उपज बेचकर मैलानखेड़ा होकर चैकानखेड़ा की ओर लौट रहा था कि इसी दौरान अचानक ट्रेक्टर का पुलिया पार करते समय संतुलन बिगड़ गया और ट्रेक्टर ट्राली सहित चालक पुलिया से नीचे गिर गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चैकी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को जेसीबी की सहायता से और उपस्थित लोगों की सहायता से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जंहा से शव परिक्षण के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस चैकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि मृतक ट्रेक्टर चालक की पहचान मनोहरलाल पुत्र ओंकारलाल जाति भील निवासी मैलानखेड़ा उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौका पंचनामा भरकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी  है।

कांस्टेबल राठौर उतरे पानी में, मशक्कत से मृतक मनोहर के शव को निकाला बाहर।
आपको बता दें कि पुलिस चैकी सरवानिया पर पदस्थ कांस्टेबल नंदकिशोर राठौर ने पानी में उतरकर ट्रेक्टर की स्टेरिंग में दबे मृतक मनोहर लाल भील के शव को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और शव को उठाकर बाहर ले आए। मौके पर सरवानिया पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियों सहित डायल 112 के ड्राइवर राजेश राठौर तथा अन्य ग्रामवासियो ने भी पानी में उतरकर पुलिस की मदद की। 

बिना रेलिंग की पुलिया बन रही हादसे का कारण 

सरवानियां मैलानखेड़ा सड़क पर नई आंकली स्थित इस खाल की छोटी पुलिया पर सड़क निर्माण के दौरान रेलिंग लगाई ही नहीं गई। सड़क निर्माण कंपनी ने लापरवाही पूर्वक छोटी पुलिया पर रेलिंग की बजाय एक एक फीट के सीमेंट कांक्रीट के साइडों में बेरियर लगाकर इति श्री कर ली। अगर सड़क निर्माण कंपनी ने पुलिया निर्माण कार्य में गड़बड़ी नही की होती और इस पुलिया पर मजबूत स्टील रेलिंग लगाई होती तो शायद मनोहरलाल भील की दुर्घटना टल सकती थी। बिना रेलिंग की पुलियाओं पर जिले में आयें दिन दुर्घटना घट रही है और लोग जान माल से हाथ धो रहें हैं लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।


अगला टायर फूटने से अनियंत्रित हुआ ट्रेक्टर 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेक्टर का अगला टायर अचानक से फुटा और टायर फटने की आवाज सुनकर आस पास के लोगो ने देखा कि ट्रेक्टर ट्राली का संतुलन बिगड गया और ट्रेक्टर ट्राली चालक मनोहर लाल भील सहित पुलिया से नीचे गिर गया। अचानक से घटे इस हादसे में मैलानखेडा के आदीवासी भील परिवार पर दुरूखों का पहाड टुट पडा। बताते हैं मनोहर लाल भील मजदुरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE