BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 12:12 pm
KHABAR : मंदसौर में डीजे और लाउडस्पीकर पर बैन, होली और गेर को लेकर दिए निर्देश, कलेक्टर-एसपी ने की बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी विनोद कुमार मीना की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आने वाले सभी त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।


बैठक में नाहर सैय्यद राष्ट्रीय एकता मेला, होली, धुलेंडी, गुड फ्रायडे, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा/चैत्र नवरात्रि, चैती चांद, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती और हनुमान जयंती जैसे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।


डीजे और लाउडस्पीकर पर सख्ती
कलेक्टर ने कहा कि जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर कहीं डीजे बजता दिखे तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7422220500 और 7049101039 पर देने को कहा गया है। शांति समिति के सदस्यों ने फैसला लिया कि होली की गेर में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सभी लोगों से अपील की गई है कि त्योहार संयम और शांति से मनाएं।


अलग-अलग विभागों को दिए निर्दे
नगर पालिका को साफ-सफाई रखने, एमपीईबी को बिजली के खंभों और तारों की जांच करने, ट्रैफिक पुलिस को रूट प्लान बनाकर लोगों को बताने, स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने और एम्बुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।


लोगों से कहा गया है कि होलिका दहन में हरे पेड़ न काटें, बल्कि सूखी लकड़ी और गोबर के कंडों का उपयोग करें। आयोजनों में वालंटियर रखें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सोशल मीडिया पर झूठी खबरें न फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE