BREAKING NEWS
BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के.. <<     कलेक्टर के आदेश की उड़ी धज्जियां! उन्हेल नगर.. <<     BIG NEWS : खेतों से मंडियों तक पहुंची सफेद चांदी , 8.. <<     KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 2:24 pm
NEWS : बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, जयपुर ग्रामीण में धोखाधडी के कई मामलो में फरार चल रहा था, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जयपुर ग्रामीण जिले में धोखाधडी के कई मामलो में फरार चल रहे बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश को शंभूपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शम्भुपुरा मनीष शर्मा आरपीएस (प्रशिक्षु) व जाप्ता एएसआई सकेन्द्रसिंह, हैड कानि. फतेहसिंह, कानि. मुकेश कुमार, जितराम व गिरधारी थाने से रवाना हो गश्त करता हुआ अरनियापंथ रेल्वे फाटक पर पहुँचा। जहां जरिये मुखबिर सूचना मिली कि रोहिताश यादव पुत्र बंशीधर यादव निवासी अणतपुरा चिमनपुरा थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामिण जिसके विरूद्ध धोखाधडी के कई प्रकरण दर्ज हो कई प्रकरणों में वांछित हो जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण द्वारा ईनामी घोषित किया हुआ है, जो अरनियापंथ से चित्तौडगढ की तरफ जा रहा है। जिसपर मुताबिक सूचना से पुलिस जाप्ता के अरनियापंथ से चित्तौडगढ़ जाने वाले रास्ते पर रूक नाकाबन्दी की। दौराने नाकाबन्दी एक व्यक्ति आया जिसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम 36 वर्षीय रोहिताश यादव पुत्र बंशीधर यादव निवासी अणतपुरा चिमनपुरा थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण होना बताया। जिसपर थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण से सम्पर्क कर जानकारी की तो उक्त रोहिताष यादव धोखाधड़ी व एससी एसटी एक्ट के मामलों में थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण के एक,  थाना सामोद जिला जयपुर ग्रामीण के एक व थाना चन्दवाजी जिला जयपुर ग्रामीण के तीन प्रकरणो में वांछित हो जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा 20 हजार रूपये का ईनामी अपराधी घोषित किया हुआ है। उक्त ईनामी अपराधी रोहिताश यादव को डिटेन किया गया तथा जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण थाना गोविन्दगढ को सिपूर्द किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE