BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 2:33 pm
BIG NEWS : मंदसौर के सुरजनी गांव में हिस्ट्रीशीटर तस्कर भय्यू लाला की संदिग्ध मौत, दम घुटने से मौत या पुलिस पिटाई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सुरजनी गांव में बुधवार देर रात कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र पुलिस के लिए वांछित था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


पुलिस दबिश के दौरान दीवान में छिपा, दम घुटने की आशंका
पुलिस को सूचना मिली थी कि भय्यू लाला अपने घर आया हुआ है। सीतामऊ पुलिस ने उसके मकान की घेराबंदी की। सूत्रों के अनुसार पुलिस को देखकर वह घर में रखे बॉक्स वाले दीवान में छिप गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया।

पुलिस तलाशी के बाद वापस लौट गई। बाद में परिजनों ने दीवान खोला तो वह अचेत मिला। आशंका जताई जा रही है कि ऑक्सीजन की कमी से उसका दम घुट गया।

परिजनों के आरोप - पुलिस ने मारपीट कर हत्या की
परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस घर में घुसी, भय्यू को कमरे में ले जाकर मारपीट की और सीसीटीवी का डीवीआर भी निकालकर ले गई ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
परिजनों के अनुसार शव मिलने पर उसकी नाक और कान से खून बह रहा था, जिससे पिटाई की आशंका जताई जा रही है।

एसपी का बयान - सोशल मीडिया से मिली सूचना
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को सोशल मीडिया से मिली। शुरुआती तौर पर दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और बिसरा जांच भी होगी।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया कि परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी और शव देर रात तक घर में ही रखा रहा।

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था भय्यू
भय्यू लाला पर एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, डकैती और बलवा सहित 19 गंभीर मामले दर्ज थे। मुंबई में एमडी ड्रग्स की बरामदगी के बाद उसका नाम सामने आया था। मुंबई और ठाणे पुलिस भी उसकी तलाश में सुरजनी आई थी, लेकिन वह फरार हो गया था। उसके दो साथियों को बाद में गिरफ्तार कर 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी।

आगे की कार्रवाई
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि मौत दम घुटने से हुई या मारपीट से। पुलिस और परिजनों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE