सनावद। बीते चार माह से सनावद नगर पालिका परिषद के स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है बीते दिनों कर्मचारियों ने सीएमओ व अध्यक्ष को आवेदन देकर अवगत कराया था कि यदि दो दिन में वेतन नहीं दिया जाएगा तो समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कर्मचारियों को तय सीमा में वेतन नहीं मिलने से आज कर्मचारियों ने नपा गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। वहीं नगर के सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है सड़कों पर जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष व कर्मचारियों का कहना है कि अध्यक्ष व सीएमओ मनमानी कर रहे हैं दोनों ही लोगों के आपसी तालमेल नहीं बनने के कारण कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है तथा समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है जिससे आजीविका चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।