BREAKING NEWS
BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के.. <<     कलेक्टर के आदेश की उड़ी धज्जियां! उन्हेल नगर.. <<     BIG NEWS : खेतों से मंडियों तक पहुंची सफेद चांदी , 8.. <<     KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 2:55 pm
BIG NEWS : महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, बैरिकेडिंग पर चढ़ीं, ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रखकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने जा रही थीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मोहन सरकार के बजट में महिलाओं को महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए।


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में जमा हुईं। इसके बाद ठेले पर स्कूटी और सिलेंडर रखकर मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने नारेबाजी करते हुए निकलीं। इस बीच पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल के पास रोक लिया।


पुतला दहन की कोशिश, पुलिस से झड़प
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला जलाने से रोका, जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई। महिलाओं का कहना था कि बजट में न तो रसोई गैस सस्ती हुई और न ही पेट्रोल-डीजल या घरेलू खर्चों पर कोई राहत दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE