नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नीमच नगर इकाई द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर नीमच सिटी स्थित पिपली चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस दौरान एबीवीपी के नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम देशभक्ति के नारों के साथ सम्पन्न हुआ।