BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 6:28 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगू थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बाईक लेकर निकले तस्कर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उडे़ होश, जानिए पूरा मामला, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 24 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित मोटरसाईकिल जप्त कर यूपी के एक आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार एव एक नाबालिग को डिटेन किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू कमलचन्द्र मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. कमलेश, मनोहर, रमेश, सुरेश व अशोक द्वारा डीएसटी टीम के हैड कानि. प्रमोद कुमार मय टीम की सूचना पर दौराने नाकाबन्दी एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकवाकर कर उस पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जेशुदा बैग की तलाशी ली गई तो बेग में अवैध मादक पदार्थ कुल 24 किलो 170 ग्राम पीसा हुआ अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया व दोनों आरोपियों 32 वर्षीय भैरूलाल पुत्र लालुराम भील निवासी सिहपुर थाना बेगूं जिला चित्तौडगढ व 50 वर्षीय मांगेराम पुत्र ब्रजपाल जाट निवासी करनावल थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया गया। मादक पदार्थ के परिवहन मे काम मे ली जा रही मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE