BREAKING NEWS
जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : जो एक बार एमपी आता है, फिर वापस नहीं जाता,.. <<     KHABAR : खेतों की फेंसिंग में करंट छोड़ने पर भाजपा.. <<     KHABAR : अग्निवीर और एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी के.. <<     खरगोन जिले में जोरदार बारिश के बाद छलका देजला.. <<     रतलाम में अन्नदाताओं का हल्लाबोल: फसल बीमा न.. <<     माकड़खेड़ा शांति नगर के पास चीख-पुकार, सुबह 5.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद.. <<     KHABAR : अभिभाषक संघ चुनाव- अध्यक्ष बने दीपक.. <<     KHABAR : भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेत्री मधु बंसल.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण व खिचड़ी.. <<     NEWS : माहेश्वरी सभा चुनाव की कमान संभालेगी नई.. <<     NEWS : 31 करोड़ के विकास कार्यों पर आज होगा.. <<     KHABAR : डॉग की मौत के मामले में झूठी एफआईआर का.. <<     NEWS : पर्यटन विकास समिति की बैठक में चित्तौड़गढ़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 10:22 am
NEWS : अधिस्वीकृत पत्रकार संघ ने सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय आयुक्त से मुलाकात कर पत्रकारों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

राजसमंद। अधिस्वीकृत पत्रकार संघ के एक प्रतिनिधि मंडल  ने सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के आयुक्त राकेश शर्मा‌ (आईएएस) से विधानसभा भवन में मुलाकात करके अधिस्वीकृत पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा  करते हुए समाधान की मांग की। संघ संयोजक ललित चोरड़िया ने बताया कि राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के दिशा निर्देश में  संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान जर्नलिस्ट बीमा योजना में ओपीडी सेवा को सम्मिलित करने की मांग करते हुए बताया कि आरजेएस में ओपीडी सुविधा नहीं होने कारण से पत्रकारों को बिना भर्ती हुए दवाई उपलब्ध नहीं हो रही है।


इस योजना में उपलब्ध सुविधाओं के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि अस्पतालों द्वारा  इलाज के दौरान पत्रकारों से वसूली जाती है। संघ द्वारा वार्ता के दौरान बताया गया कि अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए सचिवालय के प्रवेश पास बनाया जाए जिससे उन्हें डीआईपीआर में आने जाने में असुविधा नहीं उठानी पड़े। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अधिस्वीकृत पत्रकारों के सम्मान निधि के प्रकरण लंबे समय से पॉलिसी प्रावधान के चलते विचाराधीन है ऐसे प्रकरणों में नियमों में शिथिलता देते हुए सम्मान निधि का लाभ दिलाने की भी मांग की। पत्रकारों के लिए अधिस्वीकृत पॉलिसी के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के कारण  वंचित होने वाले पत्रकारों के प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। संघ संयोजक चोरडिया ने बताया कि राजसमंद सहित अनेक जिलों में पत्रकार प्लॉट आवंटन प्रक्रिया वर्षों से लंबित है उनके लिए स्वायत्त शासन विभाग से समन्वय करते हुए शीघ्र निस्तारित की मांग की। संघ के वरिष्ठ सदस्य रमेश आचार्य ने आयुक्त राकेश शर्मा का उपरना पहाना कर श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।


राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अधिस्वीकृत पत्रकारों की विभिन्न पॉलिसी  निर्धारण संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखने के लिए सहमति व्यक्त करते हुए विधानसभा भवन में विशेष चर्चा की।


भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न वाजिब समस्याओं को लेकर विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। जिस पर चर्चा के दौरान सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। संघ सदस्य महेंद्र नागोरी ने बताया कि राज्य भर के  पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कोठारी से सार्थक चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE