देवरी खवासा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में सादे एवं गरिमामय वातावरण में पुरस्कार वितरण एवं प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सिसोदिया रहे। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश कारपेंटर एवं बगदीराम राठौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति-
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अलका पुरोहित, प्राचार्य प्रीति शर्मा, जनशिक्षक रमेश वेद, सत्यनारायण सोनी, राधेश्याम राठौर, सुनील सोलंकी, योगेश अग्रावत, ज्ञानसिंह कछावा, देवीलाल सुराजमलिया, चौनराम जाटव, उमेश राठौर, कमलेश सिहार, अंकिता पाटीदार, जीवनबाला डांगी, वीणा द्विवेदी, उमा राठौर, रवीना पाटीदार सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत से सरपंच अम्बाराम गुर्जर, उपसरपंच मदनलाल पाटीदार, बालमुकुंद पाटीदार (दरबार), सचिव दिनेश जोशी, जीआरएस कर्मा नागदा एवं बद्रीलाल गुर्जर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान-
शाला स्तर पर आयोजित खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेगलेस डे एवं बालसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं-
आयोजन में प्रधानाध्यापक प्रियंका देवड़ा, ईश्वरलाल प्रजापति एवं शैलेन्द्र जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।