रतलाम। यूजीसी कानून के समर्थन और कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे के विरोध में आज एससी, एसटी, ओबीसी तथा भीम आर्मी से जुड़े लोगों द्वारा रैली निकाली जाएगी।
रैली दोपहर 12ः30 बजे अंबेडकर सर्कल पर एकत्र होने के बाद कलेक्ट्रेट तक जाएगी, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कानून लागू करने की मांग
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने बताया कि रैली यूजीसी कानून को लागू करने के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे का विरोध करते हुए सरकार से इसे हटवाने और यूजीसी बिल को पुनः लागू करने की मांग की जाएगी।
रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।