देवास। चेन स्नेचिंग प्रकरण के खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने फरियादियों से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को भविष्य में अधिक सजग और सतर्क रहने की समझाइश दी।
एसपी ने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है, लेकिन नागरिकों की जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से संतुष्ट फरियादियों ने देवास पुलिस का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई और लगातार संपर्क बनाए रखने से उन्हें विश्वास और राहत मिली है।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शहर में अपराध पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।