रामपुरा। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसौदिया एवं एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में थाना रामपुरा प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में दिनांक 20 फरवरी 2026 को ग्राम आमलिया, थाना रामपुरा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही कुल 300 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुरा सहित थाना रामपुरा के समस्त पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।